Tuesday, April 14, 2020

Two new corona cases in Uttarakhand

Two new corona cases found in Uttarakhand on 14 April. As all you know PM Modi extended lockdown till 3rd May. This is the time to being responsible to fight against corona virus. It is a real time.
Stay at home and be safe.

Sunday, April 5, 2020

Breaking news :उत्तराखंड में चार और जमाती कोरोनो पॉजिटिव, 26 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

coronavirus: उत्तराखंड में चार और जमाती कोरोनो पॉजिटिव, 26 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

newimg/05042020/05_04_2020-coronapositive_20167002.jpg
देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण गहराता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून के तीन और रामनगर से एक मरीज शामिल है। यह सभी जमाती हैं। राज्य में चार दिन के अंतराल में 19 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिन्हें मिलाकर मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। हालांकि इनमें चार लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
दिल्ली और अन्य शहरों से उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके जमाती उत्तराखंड के लिए मुसीबत बन गए हैं। आलम ये कि पूरे सिस्टम का फोकस अभी इन जमातियों को तलाशने में है। यही नहीं अभी तक के कोरोना संक्रमित मरीजों में तकरीबन 73 फीसदी जमाती हैं। जिस कारण चार दिन में मरीजों की संख्या करीब चार गुणा बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 148 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 144 नेगेटिव और चार केस पॉजिटिव हैं। इन चार मरीजों में एक जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र से और तीन देहरादून के हैं। कालाढूंगी निवासी व्यक्ति पिछले दिनों दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। हालांकि वह इस बात से लगातार इन्कार करता रहा है।
उसका कहना है कि वह मुरादाबाद जाकर ही लौट आया था। संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में उसे क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा ता। अब कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। इधर, देहरादून के तीन मरीज अभी तक सुद्धोवाला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। जिनमें एक लक्खीबाग व दो डोईवाला क्षेत्र से हैं। इन्हें भी अब दून मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। 
इधर, रविवार को भी प्रदेशभर से 101 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें सर्वाधिक 27 सैंपल जनपद नैनीताल से हैं। देहरादून से 23, हरिद्वार से 17, पौड़ी से 15, ऊधमसिंहनगर से 14, चंपावत व टिहरी से 2-2 और बागेश्वर से एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
अभी तक 983 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें 868 निगेटिव व 26 केस पॉजिटिव आए हैं। जबकि 89 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि वर्तमान में 184 लोग विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जबकि 15217 लोग होम और संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।

Saturday, April 4, 2020

कोरोना - एक अंत की शुरुआत

April 4, 2020
कोरोना - कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक रोग है. यह एक नए तरह के वायरस की वजह से होता है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया.
इस वायरस की वजह से सांस की बीमारी (जैसे कि फ़्लू) होती है. खांसी, बुखार, और ज़्यादा गंभीर मामलों में न्यूमोनिया होना इस रोग के लक्षण हैं. इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए, हाथों को बार-बार धोएं और अपने चेहरे को छूने से बचें.


यह कैसे फैलता है-

यह एक नया वायरस है जो मुख्य रूप से किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके मुंह और नाक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए यह रोग दूसरों में फैलता है.



कोरोना वायरस के  लक्षण - 


इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो यह सामान्य सर्दी जुकाम या निमोनिया जैसा होता है। इस वायरस का संक्रमण होने के बाद बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में सामने आया था और तब से ये बड़ी तेज़ी से दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है।


कई मामलों में इसके लक्षण 2 से 14 दिनों बाद सामने आए। हालांकि, इसके मरीज़ों में ये लक्षण आमतौर पर नज़र आए हैं: 
- खांसी और ज़ुकाम 
- बुख़ार ( कम से कम 2-3 से लगातार)
- सांस लेने में तकलीफ
- नाक बहना 
- गले में ख़राश
- उल्टी
- सांस की बीमारी 


बचाव के उपाय-
अपने हाथ बार-बार धोएं 
अपने हाथों को साफ रखें।बार-बार धोने के लिए सैनेटाइजर और एंटी बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।इससे आपके हाथों में कीटाणुओं का नामो-निशान भी नहीं रहेगा।

e

बातचीत करते हुए दूरी रखें 
यह बात कुछ अजीब लग सकती है लेकिन वायरस के खतरे को देखते हुए प्रैक्टिकली इस बात को ध्यान में रखना होगा।ऐसे में जिस व्यक्ति को खांसी या छींक आ रही हो, उससे कम से कम तीन फीट की दूरी रखें। इसका कारण यह है कि छींक या खांसते हुए मुंह से थूक निकलता है जिसमें कुछ वायरस हो सकते हैं।ऐसे में आपको पास रहने पर COVID-19 का खतरा हो सकता है।

अपनी आंखों, मुंह और नाक को छूने से बचें 
हाथों को बार-बार आंख, मुंह, नाक पर न लगाएं।ऐसा करने से आपके हाथों से वायरस इन अंगों तक पहुंच सकते हैं।ऐसे में हाथ तो आप बार-बार धो सकते हैं लेकिन आंख, नाक, मुंह न धोने पर इनपर वायरस का खतरा बना रहेगा।

e

सांस लेते हुए साफ-सफाई रखें 
आप जब भी खांसे या छींक मारें, अपने मुंह और नाक को टिश्यू से ढककर साफ करें और फिर इसे डस्टबिन में फेंक दें।

Friday, April 3, 2020

बड़ी खबर: उत्तराखंड में Corona virus ​के छह और पॉजिटिव मामले आए सामने, 16 हुई संक्रमितों की संख्या

बड़ी खबर: उत्तराखंड में Corona virus ​के छह और पॉजिटिव मामले आए सामने, 16 हुई संक्रमितों की संख्या

देहरादून, 3 अप्रैल 2020
उत्तराखंड में कोरोना (Corona virus) पॉजिटिव केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में 6 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इनमें से 5 लोग तब्‍लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में नौ नए कोरोना (Corona virus) संक्रमित सामने आ चुके हैं. इन्‍हें मिलाकर उत्‍तराखंड में अभी तक संक्रमितों की संख्‍या 16 पहुंच गई हैं. हालांकि, इनमें से 2 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से छुटटी पा चुके हैं.

आज सामने आए 6 मामलों में 5 देहरादून और 1 बाजपुर, उधमसिंह नगर का बताया जा रहा है. डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई 92 ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव (Corona virus) मिले हैं. सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलेशन में रखा गया है.

बता दें कि गुरुवार को भी 3 जमाती कोरोना (Corona virus) पॉजिटिव पाए गए थे. राज्यभर से 144 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. अभी 138 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है. दो दिन के अंदर नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है. पुष्ट मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी चुनौती भरा हो सकता है.

पहाडी दुल्हन असली विदाई || Lag Ja Gale Se Phir || New song|| Sanam || La...