Corona virus
Tuesday, April 14, 2020
Two new corona cases in Uttarakhand
Sunday, April 5, 2020
Breaking news :उत्तराखंड में चार और जमाती कोरोनो पॉजिटिव, 26 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
coronavirus: उत्तराखंड में चार और जमाती कोरोनो पॉजिटिव, 26 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Saturday, April 4, 2020
कोरोना - एक अंत की शुरुआत
यह कैसे फैलता है-
इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो यह सामान्य सर्दी जुकाम या निमोनिया जैसा होता है। इस वायरस का संक्रमण होने के बाद बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में सामने आया था और तब से ये बड़ी तेज़ी से दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है।
अपने हाथों को साफ रखें।बार-बार धोने के लिए सैनेटाइजर और एंटी बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।इससे आपके हाथों में कीटाणुओं का नामो-निशान भी नहीं रहेगा।

बातचीत करते हुए दूरी रखें
यह बात कुछ अजीब लग सकती है लेकिन वायरस के खतरे को देखते हुए प्रैक्टिकली इस बात को ध्यान में रखना होगा।ऐसे में जिस व्यक्ति को खांसी या छींक आ रही हो, उससे कम से कम तीन फीट की दूरी रखें। इसका कारण यह है कि छींक या खांसते हुए मुंह से थूक निकलता है जिसमें कुछ वायरस हो सकते हैं।ऐसे में आपको पास रहने पर COVID-19 का खतरा हो सकता है।
अपनी आंखों, मुंह और नाक को छूने से बचें
हाथों को बार-बार आंख, मुंह, नाक पर न लगाएं।ऐसा करने से आपके हाथों से वायरस इन अंगों तक पहुंच सकते हैं।ऐसे में हाथ तो आप बार-बार धो सकते हैं लेकिन आंख, नाक, मुंह न धोने पर इनपर वायरस का खतरा बना रहेगा।

सांस लेते हुए साफ-सफाई रखें
आप जब भी खांसे या छींक मारें, अपने मुंह और नाक को टिश्यू से ढककर साफ करें और फिर इसे डस्टबिन में फेंक दें।
Friday, April 3, 2020
बड़ी खबर: उत्तराखंड में Corona virus के छह और पॉजिटिव मामले आए सामने, 16 हुई संक्रमितों की संख्या

देहरादून, 3 अप्रैल 2020
उत्तराखंड में कोरोना (Corona virus) पॉजिटिव केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में 6 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इनमें से 5 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में नौ नए कोरोना (Corona virus) संक्रमित सामने आ चुके हैं. इन्हें मिलाकर उत्तराखंड में अभी तक संक्रमितों की संख्या 16 पहुंच गई हैं. हालांकि, इनमें से 2 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं.
आज सामने आए 6 मामलों में 5 देहरादून और 1 बाजपुर, उधमसिंह नगर का बताया जा रहा है. डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई 92 ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव (Corona virus) मिले हैं. सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलेशन में रखा गया है.
बता दें कि गुरुवार को भी 3 जमाती कोरोना (Corona virus) पॉजिटिव पाए गए थे. राज्यभर से 144 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. अभी 138 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है. दो दिन के अंदर नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है. पुष्ट मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी चुनौती भरा हो सकता है.
Tuesday, March 24, 2020
Corona virus and Hanta virus