Tuesday, March 24, 2020

Corona virus and Hanta virus

कोरोना - कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक रोग है. यह एक नए तरह के वायरस की वजह से होता है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया.
इस वायरस की वजह से सांस की बीमारी (जैसे कि फ़्लू) होती है. खांसी, बुखार, और ज़्यादा गंभीर मामलों में न्यूमोनिया होना इस रोग के लक्षण हैं. इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए, हाथों को बार-बार धोएं और अपने चेहरे को छूने से बचें.


यह कैसे फैलता है-

यह एक नया वायरस है जो मुख्य रूप से किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके मुंह और नाक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए यह रोग दूसरों में फैलता है.



कोरोना वायरस के  लक्षण - 


इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो यह सामान्य सर्दी जुकाम या निमोनिया जैसा होता है। इस वायरस का संक्रमण होने के बाद बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में सामने आया था और तब से ये बड़ी तेज़ी से दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है।



कई मामलों में इसके लक्षण 2 से 14 दिनों बाद सामने आए। हालांकि, इसके मरीज़ों में ये लक्षण आमतौर पर नज़र आए हैं: 
- खांसी और ज़ुकाम 
- बुख़ार ( कम से कम 2-3 से लगातार)
- सांस लेने में तकलीफ
- नाक बहना 
- गले में ख़राश
- उल्टी
- सांस की बीमारी 


बचाव के उपाय-
अपने हाथ बार-बार धोएं 
अपने हाथों को साफ रखें।बार-बार धोने के लिए सैनेटाइजर और एंटी बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।इससे आपके हाथों में कीटाणुओं का नामो-निशान भी नहीं रहेगा।

e

बातचीत करते हुए दूरी रखें 
यह बात कुछ अजीब लग सकती है लेकिन वायरस के खतरे को देखते हुए प्रैक्टिकली इस बात को ध्यान में रखना होगा।ऐसे में जिस व्यक्ति को खांसी या छींक आ रही हो, उससे कम से कम तीन फीट की दूरी रखें। इसका कारण यह है कि छींक या खांसते हुए मुंह से थूक निकलता है जिसमें कुछ वायरस हो सकते हैं।ऐसे में आपको पास रहने पर COVID-19 का खतरा हो सकता है।

अपनी आंखों, मुंह और नाक को छूने से बचें 
हाथों को बार-बार आंख, मुंह, नाक पर न लगाएं।ऐसा करने से आपके हाथों से वायरस इन अंगों तक पहुंच सकते हैं।ऐसे में हाथ तो आप बार-बार धो सकते हैं लेकिन आंख, नाक, मुंह न धोने पर इनपर वायरस का खतरा बना रहेगा।

e

सांस लेते हुए साफ-सफाई रखें 
आप जब भी खांसे या छींक मारें, अपने मुंह और नाक को टिश्यू से ढककर साफ करें और फिर इसे डस्टबिन में फेंक दें।

No comments:

Post a Comment